Tuesday, January 29, 2019

बढ़ती हुई उम्र और गिरता आत्मविश्वास


उम्र 40 वर्ष के पास पहुँचते ही अक्सर शुरू होती है शारीरिक व्याधियाँ और मानसिक तनाव से जूझते हुए कब आत्मविश्वास डिगना शुरू होता है, अमूमन पता भी  नहीं चलता ∣ 

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे शरीर कमजोर सा पड़ता महसूस होता है∣ इसे aging यानी बुढ़ापे की ओर आगे बढ़ना कहा गया है ∣

समस्या यह है कि कम उम्र में जब अपने शरीर की देखभाल करनी सीखनी थी, तब धन कमाने की प्रतियोगिता में कैसे अव्वल आएं सीखना प्रारम्भ हो जाता है | यही सीखना जब दिशाहीन होता है तो न्यौता दिया जाता है अनगिनत बीमारियों को| क्योंकि लालच और ईर्ष्या का पेड़ कब बढ़कर बीमारी के फल देने लगा, इसका पता last stage पर ही लगता है | 

क्योंकि अक्सर energy और समय धन कमाने में ही व्यतीत किया गया इसलिए इलाज भी खरीदने का प्रयास करते हैं लोग | 

"मर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की"

और  शुरू होता है सिलसिला कभी न ख़तम होने का |  


 


मणिदेवकी 


No comments:

Post a Comment